World Cup 2023 : रोहित शर्मा और रितिका ने फैंस को दी दीवाली की शुभकामनाएं, सेमीफाइनल को लेकर कही बड़ी बात

World Cup 2023

World Cup 2023 : नई दिल्ली : दिवाली से पहले रोहित शर्मा की फोटो वायरल हुई जिसमें वे दिपावली की शुभकामनाएं दी। चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया पहले ही एंट्री कर चुकी है।

 

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें

टीम इंडिया का लास्ट ग्रुप स्टेज मैच रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच में भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी। रोहित ब्रिगेड फैंस को नीदरलैंड के खिलाफ जीतकर दीपावली का तोहफा देना चाहे। इससे पहले रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका सजदेह के साथ क्रिकेट फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग् पर लिखा है, “शुभ दीपावली।” इसके साथ ही रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका सजदेह के साथ पारंपरिक परिधान में फोटो भी शेयर किया है। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स अपने-अपने तरीके से इस फोटो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फोटो में रोहित शर्मा और रितिका मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शानदार फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 442 रन बनाए हैं।

 

बता दें कि रोहित शर्मा नीदरलैंड के खिलाफ कल रिकॉर्ड की झड़ी लगा सकते हैं। रोहित शर्मा ने साल 2023 में अब तक कुल 58 छक्के लगाए हैं। अगर वह कल एक और छक्का लगा देते हैं तो एबी डी विलियर्स के साल 2015 में 58 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

इसके अलावा, अगर रोहित शर्मा कल 58 रनों की पारी खेलते हैं तो लगातार दो वर्ल्ड कप में 500 से अधिक रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 24 रन बनाते ही सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सौरव गांगुली से आगे निकल जाएंगे।