World cup 2023 : इब्राहिम जादरान ने सेंचुरी जड़कर रचा नया कीर्तिमान, विराट कोहली का ये रिकॉर्ड टूटा

World cup 2023 : नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने वर्ल्ड कप 2023 मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 143 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 129 रन बनाए।

 

जादरान ने वर्ल्ड कप में पहली और ओवरऑल पांचवीं वनडे सेंचुरी जड़ी है। उन्होंने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। वह वर्ल्ड कप में शतक ठोकने वाले पहले अफगानिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। जादरान ने साथ ही भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है।

भारतीय गेंदबाजी वर्ल्ड कप में सबसे सर्वश्रेष्ठ, इन खिलाड़ियों के रिकार्ड तोड़े

जादरान वनडे वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 21 साल और 330 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। वहीं, कोहली ने 22 साल और 106 दिन उम्र में 2011 में बांग्लादेश के विरुद्ध सेंचुरी जमाई थी और वह पांचवें पायदान पर खिसक गए हैं।

 

146 साल के क्रिकेट इतिहास में नए अंदाज में एक गेंद पर दो विकेट गिरे, जानें क्या ये प्रेक्रिया

वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाना का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम दर्ज हैं। स्टर्लिंग ने 20 साल और 196 दिन की उम्र में 2011 में नीदरलैंड के खिलाफ ऐसा किया था। उनके बाद लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (21 साल, 76 दिन) और श्रीलंका के अविष्का फर्नांडो (21 साल, 87 दिन) क्रमशरू दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (22 साल, 300 दिन) छठे स्थान पर हैं।