संभल के बदमाश की अमरोहा में पुलिस से हुई मुठभेड़ में लगी गोली, एक लाख था ईनाम

amroha asp

अमरोहा। मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के ईनामी बदमाश को गोली लगी है। नावेद के ऊपर गोकशी के मामले में एक लाख का ईनाम घोषित है। पुलिस मुठभेड़ में हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही के हाथ में गोली लगी है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार नावेद उर्फ चुंधा संभल जिले के मियासराय का रहने वाला है। अमरोहा जिले के थाना रहरा क्षेत्र में गोकशी के मामले में उसपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। नावेद से पुलिस ने एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। यह मुठभेड़ जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र में हुई है। एसपी के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। सैदनगली पुलिस ने ढकका मोड़ गांव के जंगल में नावेद को पकड़ा है। नावेद के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कम से कम पांच जिलों में केस दर्ज हैै।

इस मुठभेड़ में राहुल ढाका नाम के सिपाही को भी गोली लगी है। नावेद से एक बाइक और एक अवैध तमंचा भी मिला है। नावेद के खिलाफ रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और अमरोहा में गोकशी से लेकर लूटपाट तक के मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *