जयमाला के दौरान दुल्हन को होने लगा लेबर पेन, अस्पताल में निभाई गई सभी रस्में

marriage-day

डेस्क। एक दुल्हन को जयमाला के दौरान लेबर पेन शुरू हो गया। फिर आनन-फानन में परिजनों ने दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया। ऐसा हुआ है नीदरलैंड्स के डोड्रेच शहर में। यहां पर निकोल और मार्क नाम के कपल की शादी होने वाली थी। निकोल पहले से ही प्रेग्नेंट थी। दोनों ने इसी के हिसाब से शादी प्लान की थी, लेकिन लगता है होने वाली बच्ची को भी अपने पैरेंट्स की शादी में शामिल होने की जल्दी थी। तभी तो डॉक्टर द्वारा दी गई डेट के पांच हफ्ते पहले ही निकोल को लेबर पेन शुरू हो गया।

नीदरलैंड के रहने वाले निकोल और मार्क ने 26 अक्टूबर को अपनी शादी प्लान की थी। लेकिन इसी दिन निकोल को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। आनन-फानन में मार्क और निकोल को अपना प्लान चेंज करना पड़ा। हालांकि दोनों ने तय किया कि तमाम चीजों के बावजूद वह इसी दिन अपनी शादी रचाएंगी। फिर क्या था, अब हॉस्पिटल बन गया शादी का वेन्यू और मार्क और निकोल बन गए एक-दूजे के। इस तरह अल्बर्ट श्वेट्जर अस्पताल में दोनों ने शादी रचाई।

दोनों की शादी की रस्में अस्पताल के प्रेयर रूम में संपन्न हुईं। अब चूंकि दोनों ने शादी के लिए मेहमानों को भी बुला रखा था। ऐसे में मेहमान भी पहले से तय शादी के वेन्यू की जगह अस्पताल में ही पहुंचे। सिर्फ इतना ही नहीं, सिविल रजिस्ट्री अफसर को भी अस्पताल में ही पहुंचना पड़ा। इस मौके पर रजिस्ट्री अफसर ने कपल से कहा आप दोनों पूरी जिंदगी अपनी शादी की तारीख नहीं भूलेंगे। अब से हर साल यह दिन आपके लिए डबल सेलिब्रेशन की डेट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *