Rohit Sharma News: आईपीएल 2024 में 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रोहित को ट्रोल भी किया जाने लगा।
वहीं सोशल मीडिया पर हिटमैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा को रोते हुए देखा जा सकता है। सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। सूर्या ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। जिसके चलते मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया।
Rohit Sharma का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रोहित शर्मा का वीडियो कौन से मैच का है इसकी कोई जानकारी नहीं है। हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा महज 4 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट शेयर की जाने लगी। जिनमें से एक ड्रेसिंग रूम से रोहित का रोते हुए वीडियो सामने आया है। रोहित के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। साथ ही कुछ फैंस हिटमैन का ये वीडियो देखर भावुक भी हो रहे हैं।
Rohit Sharma : मुंबई को मिली चौथी जीत
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। खराब प्रदर्शन के चलते टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने इस सीजन की अपनी चौथी जी दर्ज की है। अभी तक मुंबई 12 मुकाबले खेल चुकी है। प्लेऑफ की रेस से भी मुंबई लगभग बाहर हो चुकी है। इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में मुंबई एक पायदान ऊपर खिसक गई है।
https://x.com/45Fan_Prathmesh/status/1787526139659132941
जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।