IPL 2024-रोहित की कप्तानी छिनने का ये है असली कारण, इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया

IPL 2024

IPL 2024- मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार 15 दिसंबर की शाम रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर सभी को चौंका दिया था। वहीं रिलीज-रिटेंशन के बाद टीम में ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या को उनका उत्तराधिकारी चुना गया है।

 कप्तानी हटने के बाद रोहित शर्मा ने अब लिया बड़ा फैसला, कई दिग्गज खिलाड़ियों को लगा झटका

आगामी सीजन यानी आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे। इस फैसले के बाद रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैंस खासा नाराज और निराश दिखे। अब इसके पीछे का अहम कारण भी सामने आ गया है। साथ ही फैंस के जहन में सवाल था कि क्या रोहित अब हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे, इस पर भी अपडेट मिला है।

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें

 

IPL 2024- मुंबई इंडियंस ने क्यों रोहित शर्मा को हटाया?

Rohit sharma

मुंबई इंडियंस ने दरअसल गुजरात टाइटंस द्वारा हार्दिक पांड्या को रिटेन करने के कुछ घंटों के भीतर ही अपनी टीम में ट्रेड करके जोड़ लिया था। अब पता चल गया है कि हार्दिक पांड्या को क्यों कप्तान बनाया गया और रोहित शर्मा को क्यों हटाया गया। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल ही इसी शर्त पर हुए थे कि उन्हें टीम का कप्तान बनाया जाएगा। वहीं रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप से पहले ही इस बात की जानकारी दी गई थी।

IPL 2024- क्या हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे रोहित शर्मा?

इसके अलावा इस रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि रोहित शर्मा आगामी IPL आईपीएल में खेलेंगे या नहीं। फैंस के जहन में यह सवाल था कि हार्दिक की कप्तानी में रोहित खेलेंगे या नहीं। अब यह साफ हो गया है कि जब रोहित को इस बात की वर्ल्ड कप से पहले जानकारी दी गई थी। तो वह इस बात पर सहमत हो गए थे कि हार्दिक की कप्तानी में वह खेलेंगे। यानी रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ सकते हैं। अब देखना होगा कि क्या गुजरात को लगातार दो बार फाइनल में पहुंचाने वाले और पहले सीजन में ही चैंपियन बनाने वाले हार्दिक अपनी पुरानी टीम को छठा खिताब दिला पाएंगे या नहीं?

suryakumar-yadav

IPL 2024- क्या CSK सीएसके वाली गलती कर बैठी मुंबई?

IPL 2022 आईपीएल 2022 से पहले रवींद्र जडेजा को एमएस धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स ने उत्तराधिकारी चुना था। इसके बाद फ्रेंचाइजी लगातार हारती गई। सीजन के बीच में मजबूरन जडेजा को इस्तीफा देना पड़ा और धोनी ने दोबारा कमान संभाली। फिर परिणामस्वरूप धोनी की कप्तानी में फिर सीएसके ने आईपीएल 2023 जीता और जीत के नायक रहे थे रवींद्र जडेजा। ऐसा ही नजारा सालों तक मुंबई इंडियंस में दिखा था जब मुंबई चैंपियन बनी और रोहित कप्तान थे। मुंबई की जीत के अक्सर नायक हार्दिक रहते थे। लेकिन अचानक सीएसके ने टीम का नेतृत्व बदल कर गलती की थी और अब डर है कि कहीं वही गलती मुंबई ने तो नहीं कर दी।