Amroha: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया भारत के PM मोदी का जन्मदिन

IMG 20220917 WA0027

अमरोहा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। वही जनपद अमरोहा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अमरोहा नगर मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज सुबह 8:00 बजे कल्याणपुरा रोड पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया। उसके उपरांत नगर मंडल का कार्यालय पर माननीय नरेंद्र मोदी के तिलक करके केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु की सविनय प्रार्थना की।

इसी के साथ शाम 4:00 बजे अमरोहा नगर पालिका परिषद के प्रांगण में मोदी के व्यक्तित्व प्रदर्शनी में चित्रों द्वारा दर्शाया गया। और मिठाई वितरण कर उनकी दीर्घ एवं स्वास्थ्य की कामनाएं की। प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ ऋषि पाल नागर और नगर पालिका चेयरमैन शशी जैन ने किया। इस अवसर पर समस्त कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर शिक्षा विधायक हरि सिंह ढिल्लों, अमरोहा ब्लॉक प्रमुख सरदार गुरेन्दर सिंह ढिल्लों, महामंत्री पूरन सिंह सैनी उपाध्याय भूप सिंह बेनीवाल, राम सिंह, डॉक्टर के. सैनी मुकेश सक्सेना, राजेश आर्य, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार, अमित सैनी, अजय चौहान, विनोद सैनी, आदेश सैनी, विकास टंडन, पवन शर्मा, रोहित जैन, सारस्वत सागर, अर्जुन, हरि वर्मा, प्रशांत कुमार, गौरव वर्मा, हेमंत कुमार, दीनदयाल, अभिषेक, गौरव सैनी, अर्पण सिंघल, सलमान, शुभम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *