Shubman Gill : कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का पहला रिएक्शन आया सामने, फैंस हुए गदगद

Shubman Gill

Shubman Gill Gujarat Titans captain: ऐसे में अब गुजरात टाइटंस ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है। गिल आईपीएल में पहली बार बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आएंगे। कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का पहला रिएक्शन सामने आया है।

गिल ने गुजरात टीम की कप्तानी मिलने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। गिल ने कहा कि मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझपर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करता हूं। हमारे (गुजरात टाइटंस) दो सीजन असाधारण रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम की कप्तानी करने के लिए उत्सुक हूं।

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें

 

Shubman Gill : गुजरात टाइटंस के अहम खिलाड़ियों में से एक

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वह 2022 से गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए कुल 33 मैच खेले हैं, जिनमें 1373 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने ऑरेंज कैप भी हासिल की थी। वहीं, साल 2022 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

Shubman Gill  : मुंबई में शामिल होने पर पांड्या ने कही ये बात

मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक के मुंबई इंडियंस में सफर को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में हार्दिक पांड्या ने लिखा है कि इससे बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। मुंबई, वानखेड़े, पलटन। वापस लौटकर अच्छा लग रहा है।