IPL से पहले रोहित शर्मा को लेकर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

ipl

IPL, नई दिल्ली। इस बीच 5 बार की आईपीएल चौंपियन टीम मुंबई इंडियंस की भी तैयारी जारी है। सभी खिलाड़ी अपनी अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बार टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में रहने वाली है। अब इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से महज 4 दिन पहले हार्दिक पांड्या ने एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

IPL : रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में MI को दिला चुके हैं 5 आईपीएल खिताब

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें

साल 2013 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। इस सीजन आधे मैच होने के बाद मुंबई इंडियंस की कमान रोहित को सौंपी गई थी। ये पहला साल था, जब एमआई ने पहला आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से लेकर साल 2023 तक टीम ने 5 बार ट्रॉफी जीती। हर बार कप्तान रोहित शर्मा ही थे।

Hardik-Pandya
Hardik-Pandya

आईपीएल में केवल दो ही कप्तान 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कायमाब रहे हैं, उसमें रोहित और एमएस धोनी का नाम है। लेकिन इस बार आश्चर्यजनक रूप से रोहित शर्मा को हटाकर उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया है।

IPL: रोहित पर क्या बोले हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि वह मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। हार्दिक ने कहा कि इस टीम ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह रोहित के ही नेतृत्व में किया है। अब मुझे बस इसे आगे लेकर जाना है। हार्दिक ने उम्मीद जताई कि रोहित अपना हाथ मेरे कंधों पर रखेंगे। इतना ही नहीं, हार्दिक पंड्या ने आगे कहा कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं, इससे मुझे मदद मिलती है। हार्दिक बोले कि पूरा करियर रोहित के नेतृत्व में खेला है और मुझे पता है, उनका हाथ हमेशा रहेगा।

IPL : इस बार मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे हार्दिक

हार्दिक पांड्या का आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस से ही हुआ था। वहां अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वे टीम इंडिया में भी शामिल किए गए और अच्छा प्रदर्शन भी किया। रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में हार्दिक ने भारतीय टीम की कमान भी संभाली। आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया था।

Rohit sharma
Rohit sharma

इसके बाद वे गुजरात टाइटंस में शामिल हो गए। लक कहें या फिर टीम का ​बेहतरीन प्रदर्शन, पहली ही बार वे अपनी कप्तानी में हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को खिताब भी जिता दिया। साल 2022 का खिताब जीतने के बाद अगले साल यानी 2023 में टीम फिर से फाइनल तक पहुंची, हालांकि वहां एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने उन्हें हरा दिया।

 

इस तरह से टीम दो बार लगातार ट्रॉफी नहीं जीत पाई। वहीं मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले कुछ साल में नीचे गया है। शायद यही सोचते हुए मुंबई ने अपने कप्तान में बदलाव किया है। देखना होगा कि इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।