IPL 2024 Virat Kohli : विराट कोहली ने ठोका IPL 2024 का पहला शतक, ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

IPL 2024 Virat Kohli

IPL 2024 Virat Kohli : जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की ओर से 34 रन बनाते ही उनके इंडियन प्रीमियर लीग में 7500 रन पूरे हुए। लीग में वह यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। आज के मैंच में विराट ने 72 गेंदों में 113 रन बनाये जो अबतक का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

IPL में विराट ने बनाए सबसे ज्यादा रन

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें

विराट कोहली ने IPL में अब तक 242* मैच खेले हैं। इस दौरान 234 पारियों में उन्होंने करीब 38 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 7500* रन बनाए हैं। लीग में विराट कोहली ने 52 फिफ्टी के साथ ही 8 सेंचुरी भी लगाई हैं। वह IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा शिखर धवन ने अब तक 6755 रन, डेविड वॉर्नर ने 6545 रन, रोहित शर्मा ने 6280 रन और सुरेश रैना ने 5528 रन बनाए हैं।

Virat Kohli

IPL में सर्वाधिक रन

  1. विराट कोहली: 7500* रन
  2. शिखर धवन: 6755 रन
  3. डेविड वॉर्नर: 6545 रन
  4. रोहित शर्मा: 6280 रन
  5. सुरेश रैना: 5528 रन

 

IPL 2024 में विराट का प्रदर्शन

IPL 2024 में आज से पहले तक विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 मुकाबलों में 67.67 की औसत और 140.97 की स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली ने 2 अर्धशतक लगाए। आईपीएल 2024 के पहले मैच में विराट ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली ने 49 गेंदों पर 77 रन बनाए थे।

virat-kohli

इसके अलावा विराट ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ महज 59 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए थे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विराट के बल्ले से 22 रन निकले थे।