By Election Results 2023 : दोनों सीटों पर भाजपा की जीत, घोसी में सपा और भाजपा में कड़ी टक्कर

By Election Results 2023

By Election Results 2023 : 6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना का दौर जारी है। सात राज्यों के इस मुकाबले को INDIA vs NDA के बीच पहला मुकाबला माना जा रहा है। इसे नए विपक्षी गठबंधन INDIA की पहली परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है। उत्तराखंड में बागेश्वर, उत्तर प्रदेश में घोसी, केरल में पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल में धूपगुड़ी, झारखंड में डुमरी और त्रिपुरा में बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर 5 सितंबर को मतदान हुआ था। चुनाव के नतीजों से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

खास बात है कि इन 7 में से 2 सीटों पर INDIA गठबंधन ने साझा उम्मीदवारों को मौका दिया है। इनमें केरल की पुथुपल्ली और पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी का नाम शामिल है। आगामी पांच राज्यों के विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से पहले इस मुकाबले को काफी अहम माना जा रहा है। फिलहाल, भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सबसे चर्चित माने जा रहे घोसी के मुकाबले में समाजवादी पार्टी को बढ़त मिलती नजर आ रही है।

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें

 

केरल के पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस की जीत लगभग तय

दक्षिण भारतीय राज्य केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर कांग्रेस बड़े अंतर के साथ आगे चल रही है। यहां 13 में से 12 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और कांग्रेस उम्मीदवार चंडी ओमान 33 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर बरकरार सीपीएम उम्मीदवार जैक सी थॉमस को अब तक 38 हजार 180 वोट ही मिल सके हैं। 5 हजार 990 मतों के साथ भाजपा तीसरे स्थान पर है।

 

घोसी में घटा अंतर, 7वें राउंड में भाजपा को राहत

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर 7वें राउंड की मतगणना भारतीय जनता पार्टी के लिए राहत लेकर आई है। आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान 7 हजार 185 मतों से पीछे चल रहे हैं। पहले यह अंतर 8 हजार से ज्यादा का था। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह 25 हजार 496 मत हासिल कर चुके हैं।

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने की ओर भाजपा

धनपुर विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराने के बाद पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। यहां भाजपा प्रत्याशी तफज्जल हुसैन 34 हजार 146 वोट हासिल कर चुके हैं। वहीं, निकटम सीपीएम उम्मीदवार मिजान हुसैन 30 हजार मतों से ज्यादा अंतर से पीछे चल रहे हैं। बॉक्सानगर सीट पर पूरे 6 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।

घोसी में बढ़ता जा रहा है अंतर, सपा की लंबी छलांग

भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह 8 हजार 557 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को अब तक 14 हजार 228 वोट हासिल हुए हैं। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा की बढ़त जारी है। यहां पार्वती दास 18 हजार 299 वोट हासिल कर चुकी हैं। जबकि, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार 1542 मतों से पीछे चल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट से भाजपा आगे

बंगाल की धूपगुड़ी सीट से भी भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर मिलती नजर आ रही है। भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यहां भाजपा उम्मीदवार 8 हजार 899 वोट लेकर पहले स्थान पर हैं। जबकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल चंद्र रॉय 1571 वोट से पिछड़ गए हैं। सीट से सीपीएम उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय 1310 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

झारखंड की डुमरी सीट पर फिर पिछड़ी झामुमो, क्या हैं ओवैसी की पार्टी के हाल

झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) फिर पिछड़ गया है। सीट से एजेएसयू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी 2 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं। वहीं, झामुमो की बेबी देवी 20 हजार 303 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के टिकट पर मैदान में उतरे अब्दुल मुबीन रिजवी अब तक 1 हजार वोट भी हासिल नहीं कर सके हैं।