संभल की चारों सीटों पर BSP ने उतारे उम्मीदवार, जानें कौन किस सीट से है प्रत्याशी

mayawati

संभल। जागरूक यूथ न्यूज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिये बसपा ने संभल जिले की चारों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उधर, भाजपा, सपा, कांग्रेस और आप एक दूसरे के प्रत्याशियों के मैदान में आने और उनके जातीय समीकरण को बैठाने में जुटे हैं।

बसपा के ट्विटर हैंडल पर जारी की गई सूची में जनपद की चारों विधानसभा सीटों के लिए पार्टी संगठन ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। इसमें संभल विधानसभा से शकील अहमद कुरैशी और चन्दौसी विधानसभा सीट से रणविजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

bsp

असमोली से रफातुल्ला उर्फ नेता छिद्वा जबकि गन्नौर से फिरोज को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उधर, भाजपा, सपा, कांग्रेस और आप एक दूसरे के प्रत्याशियों के मैदान में आने और उनके जातीय समीकरण को बैठाने में जुटे हैं।