अमरोहा की चारों सीटों पर बसपा ने उतारे उम्मीदवार, जानें कौन किस सीट से है प्रत्याशी

mayawati

अमरोहा। जागरूक यूथ न्यूज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिये बसपा ने अमरोहा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उधर, भाजपा, सपा, कांग्रेस और आप एक दूसरे के प्रत्याशियों के मैदान में आने और उनके जातीय समीकरण को बैठाने में जुटे हैं।

बसपा के ट्विटर हैंडल पर जारी की गई सूची में जनपद की चारों विधानसभा सीटों के लिए पार्टी संगठन ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। इसमें अमरोहा विधानसभा से मौहम्मद नावैद आयाज और नौगावां सादात विधानसभा सीट से सादब खॉ उर्फ टाटा को प्रत्याशी बनाया गया है।

bsp

हसनपुर से फिरेराम उर्फ फिरे सिंह गुर्जर जबकि धनौरा़ से हरपाल सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।उधर, भाजपा, सपा, कांग्रेस और आप एक दूसरे के प्रत्याशियों के मैदान में आने और उनके जातीय समीकरण को बैठाने में जुटे हैं।