IPL 2024 : इस लिये रोहित शर्मा छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ! जानिए किस टीम के बनेंगे कप्तान

नई दिल्लीः IPL 2024 : इस सीजन में मुंबई इंडियंस अपने 13 मैचों में कुल 4 ही जीत दर्ज की हैं, जो प्लेऑफ से बाहर हो गई है। उसका अब एक मैच बचा है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ आज शाम साढ़े सात बजे से खेला जाना है। इस मैच में कोई भी टीम जीते कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि दोनों पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं।

 

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें

दूसरी तरफ चर्चा चल रही है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन के बाद टीम को अलविदा कह सकते हैं। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में संबंध ठीक नहीं दिखाई दिए, जिससे हिटमैन को अपना अपमान महसूस हुआ। अब सवाल है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़कर किसी टीम के साथ जुड़ेंगे।

 

रोहित शर्मा इस टीम में हो सकते हैं शामिल

मुंबई इंडियंस के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन के बाद कभी भी टीम को झटका दे सकते हैं। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा मुंबई को अलविदा बोल सकते हैं। चर्चा है कि अगले सीजन में वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं।

Rohit Sharma
ipl

इतना ही नहीं सीएसके उन्हें अपना कप्तान भी नियुक्त कर सकती है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन बाद सन्यास का ऐलान करने की उम्मीद है। ऐसे में सीएसके को एक अनुभवी खिलाड़ी की की जरूरत होगी। हालांकि, सीएसके कप्तानी अभी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं, जिसमें अधिकतर फैसले एमएस धोनी ही लेते हैं।

 

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा में छत्तीस का आंकड़ा

Hardik-Pandya
Hardik-Pandya

आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या का कमान सौंप दी थी। एमआई ने यह सब करने के लिए हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया था।

 

एमआई के फैसले की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई थी। आईपीएल में जब मैच खेले गए तो दोनों खिलाड़ियों के बीच नाराजगी की भी खबरें सामने आती रही। मैदान पर भी दोनों के बीच ठीक-ठाक तालमेल नजर नहीं आया।