Sports News

virat kohli : नये साल में विराट कोहली इन रिकॉर्ड को तोड़ दे तो बन जायेंगे नवंर वन खिलाड़ी

Published by

Virat kohli ; नई दिल्ली: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली उन्होंने 35 मैचों में आठ शतकों और 10 अर्धशतकों की मदद से 2048 रन बनाए। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर सर्वाधिक 50 वनडे सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। हालांकि, कोहली को फाइनल में हार का दर्द भी झेलना पड़ा। कोहली के निशाने पर साल 2024 में भी अनेक रिकॉर्ड रिकॉर्ड होंगे। चलिए, आपको उन 5 धांसू रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जो कोहली नए साल में ध्वस्त कर सकते हैं।

1 – Virat kohli  कोहली वनडे में सबसे तेज 14000 रन कंप्लीट करने की दहलीज पर हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए 152 रन की जरूरत है। उन्होंने 292 मैचों में 13848 रन जुटाए हैं। फिलहाल, यह रिकॉर्ड सचिन के नाम दर्ज है, जिन्होंने 350 मैचों में उपलब्धि हासिल की थी।

virat-kohli

2 – Virat kohli  कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन स्कोर करने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 21 रन की दरकार है। कोहली इंग्लैंड के विरुद्ध 4000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने से महज 30 रन दूर हैं। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच जनवरी से मार्च तक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।

 

3 –Virat kohli  विराट कोहली को टी20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाला पहले भारतीय बनने के लिए केवल 35 रन चाहिए। वह टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, पाकिस्तान के शोएब मलिक और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड हैं।

4 – Virat kohli  कोहली को घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाला बल्लेबाज बनने के लिए 5 सेंचुरी की जरूरत है। यह रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के खाते में है। उन्होंने 24 साल के करियर में घरेलू मैदान पर 42 शतक जमाए।

 

5- Virat kohli कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक इंटरनेशनल सेंचुरी ठोकने वाला भारतीय प्लेयर बनने की कगार पर हैं। उन्हें यह कारनामा अंजाम देने के लिए एक शतक की दरकार है। कोहली और सचिन 9-9 शतक के साथ बराबरी पर हैं।

 

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

6 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

8 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

18 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

21 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago