देहरादून। मानसूनी बारिश इन दिनों आम लोगों की जिंदगी के ऊपर कहर बनकर टूट रही है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बारिश का दौर जारी रहने से हालात बेकाबू दिख रहे हैं।
पूर्वाेत्तर राज्यों में प्रचंड बारिश देखने से स्थिति भयावह बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे हैं, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों ने भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वाेत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में कम बारिश ही होगी।
आगामी पांच दिनों तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 31 अगस्त और एक सितंबर को दक्षिणी मध्य प्रदेश, 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच बिहार में बारिश होने की संभावना जताई है।
इसके अलावा, अगले तीन दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चार सितंबर, 2022 को गरज के साथ तेज बरसात होने के आसार हैं।
आईएमडी के अनुसार, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 1 सितंबर को मध्यम बारिश देखने को मिल सकती तहै। इसके अलावा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में एक और दो सितंबर के बीच और अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
बीते दिनों 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बहुत ही तेज बारिश दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल, केरल में भारी बारिश हुई. वहीं, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सिक्किम, बिहार, तेलंगाना, असम और तटीय कर्नाटक में तेज बारिश हुई।
This post was last modified on 10/09/2022 13:20
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More