प्रयागराज। नेटवर्क
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में संगठित रूप से नकल कराने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई किये जाने का फैसला किया गया है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की।
प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिलों में जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर लिए जायें जो परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों का नियमित निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण करें।सरकारी बयान के अनुसार मिश्र ने संगठित रूप से नकल कराने वालों पर रासुका के तहत तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये और कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाये।
मुख्य सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रश्न पत्रों के पहुंचने से पहले ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने सभी प्रश्न पत्रों को जिला मुख्यालय में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि समस्त परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की अवधि में पर्याप्त सशस्त्र सुरक्षा बल उपलब्ध रहे. आवश्यक सभी सुविधा और चाक चौबंद व्यवस्था की हिदायत के साथ मुख्य सचिव ने समस्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे लोग स्वयं भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करें।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी स्थापित किया गया है। आज की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल और अपर मुख्य सचिव गृह समेत कई अधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी।
This post was last modified on 28/03/2022 02:59
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More