Categories: India

RRB ने एनटीपीसी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की स्थगित, इस लिये लिया फैसला

Published by

पटना। नेटवर्क

एनटीपीसी रिजल्ट के विरोध में देश भर में आंदोलन व्यापक होता जा रहा था। हालात को देखते हुए रेलवे ने बुधवार सुबह बड़ा फैसला लिया। स्नातक स्तरीय एनटीपीसी की परीक्षा और ग्रुप डी की परीक्षा को अगले आदेश तक रोक लगा दी है। यह जानकारी रेल मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक एवं प्रवक्ता राजीव जैन ने हिंदुस्तान को दी।

रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी मामलों पर एक बार फिर से विचार किया जाएगा। ताकि कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके। छात्र अभी ज्यादा आक्रोशित हैं। छात्रों के आंदोलन से लगातार रेलवे को नुकसान भी पहुंच रहा है। साथी ही साथ आम पब्लिक भी इसके जद में आ जा रहे हैं।

छात्रों की आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा ग्रुप डी की परीक्षा पर कैसे बीच का रास्ता निकाला जाए, उस पर भी मंथन होगा। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों परीक्षा को अगले आदेश तक रोक दिया गया। इधर पटना सहित पूरे बिहार में लगातार दो दिन से एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी की परीक्षा को लेकर आंदोलन चल रहा था। छात्रों ने बुधवार यानी गणतंत्र दिवस और 28 तारीख को देशव्यापी आंदोलन चलाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई थी अब आरआरबी के फैसले के बाद अब स्थिति में नियंत्रण होने की उम्मीद है।

This post was last modified on 26/01/2022 07:42

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

16 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

18 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

1 day ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 day ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

2 days ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago