Rohit Sharma: IPL 2024 में 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। इस रोमांचक मैच में सीएसके ने मुंबई को 20 रनों से मात दी। इस मैच में फैंस को पहले एमएस धोनी का धमाल देखने को मिला।
इसके बाद दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मैच में रोहित ने शानदार शतक जड़ा। आईपीएल में रोहित के बल्ले से ये शतक पूरे 12 साल बाद आया है। इस मैच में रोहित ने 105 रन बनाए। इसके बाद भी रोहित को सोशल मीडिया पर सेल्फिश बोला गया है।
शतक से नाराज कुछ फैंस
मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने के लिए इस मैच में रोहित शर्मा आखिरी गेंद तक क्रीज पर डटे रहे लेकिन टीम जीत नहीं पाई। हालांकि रोहित ने अपना शतक जरूर पूरा किया, बावजूद इसके उनको सोशल मीडिया पर सेल्फिश बोला गया। वहीं इससे पहले विराट कोहली ने जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ा था उनको भी सोशल मीडिया पर सेल्फिश बोला गया था।
अब कुछ यूजर्स ने रोहित के शतक की तुलना विराट कोहली के शतक से करते हुए उनको सेल्फिश बोलना शुरू कर दिया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के शतक लगाने के बावजूद इनकी टीमें मैच नहीं जीत सकी है।
विराट ने राजस्थान के खिलाफ शतक लगाया था उस मैच को आरसीबी हार गई थी, क्योंकि सामने वाली टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जोश बटलर ने शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वहीं अब रोहित ने शतक लगाया तो मुंबई इंडियंस भी हार गई।
मुंबई को मिली चौथी हार
मुंबई इंडियंस की शुरुआत आईपीएल 2024 में बेहद खराब रही है। हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई को सीजन के शुरुआती तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मुंबई ने दो मैचों में जरूर जीत हासिल की लेकिन अब एक बार फिर से टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अभी तक मुंबई इस सीजन में 6 मैच खेल चुकी है जिसमें से टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
This post was last modified on 15/04/2024 11:07
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More