Sports News

IPL 2024 से बाहर हुए 2 दिग्गज गेंदबाज, इन टीमों को लगा झटका

Published by

IPL 2024 : राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। फरवरी में उनकी क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी हुई। फिलहाल वह बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और वह जल्द ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन फिर से शुरू करेंगे।

वह पिछले साल भी चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। जबकि उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये था। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 51 मैचों में कुल 49 विकेट हासिल किए हैं। वह भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुके हैं।

 

मोहम्मद शमी हुए बाहर

गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। पिछले महीने ही शमी की एड़ी की सफतापूर्वक सर्जरी की गई थी। फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। पिछले दो सीजन उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था और कई मैच जिताए थे।

उनके बाहर होने से गुजरात टाइटंस को तगड़ा लगा है। आईपीएल 2024 से पहले गुजरात की टीम ने शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि अब शमी की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कौन करता है।

 

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस की टीम ने मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में कुल 48 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने गुजरात टाइटंस को खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की है।

 

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

53 seconds ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

9 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

10 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

21 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

24 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago