Sports News

Derek Underwood : IPL के बीच इस दिग्गज क्रिकेटर का निधन, फैंस को लगा बड़ा झटका

Published by

Derek Underwood Death: इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास के महान स्पिन गेंदबाज डेरेक अंडरवुड का निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

 

अंडरवुड ने क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की थीं। उन्होंने 1966 और 1982 के बीच 86 टेस्ट मैच खेले। जिसमें उन्होंने 297 विकेट चटकाए। जबकि 26 वनडे मैचों में उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किए। इस तरह उन्होंने इंटरनेशनल मैचों में 329 विकेट निकाले।

 

अंडरवुड ने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट केंट के लिए खेला। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में इसकी शुरुआत की। अंडरवुड ने तीन दशकों तक क्रिकेट पर राज किया। उन्होंने इस दौरान 900 से ज्यादा मैच खेले। उनका बेहतरीन रिकॉर्ड एक बानगी है। अंडरवुड ने फर्स्ट क्लास के 676 मैचों में 2465 विकेट चटकाए।

 

जबकि लिस्ट ए के 411 मैचों में 572 विकेट अपने नाम किए। अंडरवुड को उनके साथी खिलाड़ी उनकी घातक गेंदबाजी की वजह से ‘डेडली’ निकनेम से पुकारते थे। आज उस घातक खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत को अलविदा कह दिया है। अंडरवुड का बाएं हाथ का एक्शन काफी फेमस था। वह स्लो लेफ्ट आर्म ऑथोडॉक्स गेंदबाजी करते थे।

अंडरवुड इंग्लैंड के इतिहास में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वह अब तक ग्रीम स्वान से आगे अग्रणी स्पिन गेंदबाज बने हुए हैं।

 

आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग के अनुसार, अंडरवुड सितंबर 1969 से अगस्त 1973 तक दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बने। उन्होंने 1973 में ससेक्स के खिलाफ 9 रन देकर 8 विकेट लिए थे। इस मैच को आज भी याद किया जाता है। दरअसल, उस मैच में भीड़ ने मैदान में आए पानी को साफ करने में फायर ब्रिगेड की सहायता की थी।

https://x.com/TheBarmyArmy/status/1779856394201514413

केंट क्रिकेट के अध्यक्ष साइमन फिलिप ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि केंट क्रिकेट परिवार अपने महानतम खिलाड़ी के निधन के बाद शोक में है। महान खिलाड़ी को गीले विकेट पर अपना अनोखा जादू चलाते देखना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात थ। उन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। यह विश्व क्रिकेट में उनके सम्मान को दर्शाता है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

11 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

13 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

22 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

23 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago