World Cup 2023
World Cup 2023 : नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 अपने अंतिम दौर में आ गया है। तीन टीमों का पहले से क्लियर हो गई थी और चौथी टीम का ऐलान आज हो जायेगा। आज इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले के बाद साफ हो जाएगी। भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है, वहीं आखिरी टीम पर मुहर आज लगनी है।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आखिरी पायदान के दावेदार हैं, पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना असंभव सा है। केन विलियमसन की अगुवाई वाली कीवी टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को बुरी तरह रौंदकर नेट रन रेट में अच्छा खासा इजाफा कर लिया है। पाकिस्तान के लिए उन्हें पछाड़ पाना अब काफी कठिन है। ऐसे में पाकिस्तान की घर वापसी तय है और सेमीफाइनल में कदम रखने वाली चौथी और आखिरी टीम न्यूजीलैंड की ही होगी।
श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड का नेट रन रेट $0.743 का हो गया है और उनके खाते में 10 अंक है। पाकिस्तान फिलहाल $0.036 के नेट रन रेट और 8 पॉइंट्स के साथ उनसे पीछे हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाबर आजम की टीम को गत चौंपियन इंग्लैंड को तो चित करना ही होगा, साथ ही नेट रन रेट के मामले में भी न्यूजीलैंड को पछाड़ना होगा।
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड को नेट रन रेट के मामले में पछाड़ने के लिए डिफेंडिंग चौंपियन इंग्लैंड को कम से कम 287 रनों से शिकस्त देनी होगी, वहीं अगर टीम लक्ष्य का पीछा करती है तो उन्हें मुकाबला 284 गेंदें शेष रहते जीतना होगा। ये दोनों ही काम पाकिस्तान के लिए असंभव से हैं।
न्यूजीलैंड की टीम आज अधिकारिक रूप से सेमीफाइनल का टिकट कटा भारत से 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भिड़ेगी। वहीं वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है।
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More
JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More