World Cup 2023: प्रैक्टिस सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद से ये खिलाड़ी हुआ चोटिल, कप्तान को हुई टेंशन

Published by

World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8 मैच जीतने वाली भारतीय टीम अपना अगला मैच रविवार 12 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल जाएगा।

 

इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस सेशन में अपनी ही टीम के एक खिलाड़ी को चोटिल कर दिया है। ये खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में बुमराह की शॉर्ट पिच गेंद का सामना करते हुए चोटिल हुआ है।

प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेटर्स ने नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग मैच से पहले बुधवार को ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया, जिसमें बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तीखी गेंदों का स्वाद भी चखा। लेकिन बुमराह की शॉर्ट पिच गेंद पर टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए।

 

ईशान किशन को पेट पर गेंद लगी और वह कुछ समय के लिए जमीन पर लेट गए थे। हालांकि उनकी ये चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है। उन्हें इस चोट से उबरने थोड़ा समय लगा, लेकिन वह एक बार फिर प्रैक्टिस करते नजर आए।

जसप्रीत बुमराह ने जमकर बहाया पसीना

शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया और उन पर लंबे शॉट लगाए लेकिन जब उन्होंने बुमराह का सामना किया तो फिर रक्षात्मक बल्लेबाजी की। यह भले ही ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन था लेकिन बुमराह ने एक सेकंड के लिए भी इसे हल्के से नहीं लिया। उन्होंने पूरे 20 मिनट तक अपनी पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी की।

प्रैक्टिस सेशन में  पहुंचे ये खिलाड़ी

ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन होने के कारण विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने इसमें भाग नहीं लिया जबकि अन्य खिलाड़ियों ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की नेट पर समय बिताया।

 

कोलकाता में साउथ अफ्रीका पर 243 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम मंगलवार को यहां पहुंची थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने एक दिन आराम किया। बता दें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम थी।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

5 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

19 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago