Virat Kohli: पंजाब किंग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनी बेयरस्टो के रुप में पहला विकेट गंवाया। जॉनी बेयरस्टो मोहम्मद सिराज की गेंद पर विराट कोहली को कैच थे बैठे।
टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का ये 173वां कैच है। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था। सुरेश रैना ने अपने टी20 करियर में 172 कैच लपके थे। वहीं, रोहित शर्मा 167 कैच के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
इस रिकॉर्ड के काफी करीब विराट
विराट कोहली ने अपना आईपीएल करियर में अभी तक 108 कैच पकड़े हैं। वहीं, आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। सुरेश रैना ने आईपीएल में कुल 109 कैच लपके थे। ऐसे में विराट कोहली 2 और कैच पकड़ते ही आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। इस लिस्ट में सुरेश रैना और विराट के बाद कीरोन पोलार्ड का नाम आता है। कीरोन पोलार्ड ने अपने आईपीएल करियर में 103 कैच पकड़े थे।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय
173 कैच – विराट कोहली
172 कैच – सुरेश रैना
167 कैच – रोहित शर्मा
146 कैच – मनीष पांडे
136 कैच – सूर्यकुमार यादव
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More