Virat Kohli Records : विराट कोहली ऐसा करने वाले बने पहले वर्ल्ड के खिलाड़ी, सचिन को भी छोड़ा पीछे

Published by

Virat Kohli Records : ICC वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड हो रहा है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जैसे ही प्लेइंग XI में विराट कोहली का नाम आया, उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट कोहली इकलौते ऐसे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जो चौथा सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरे हैं।

 

विराट कोहली 2011, 2015, 2019 और अब 2023 के सेमीफाइनल के लिए भारतीय टीम के प्लेइंग XI का हिस्सा बन चुके हैं। विराट से पहले ये कारनामा तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा और सचिन दोनों ने तीन-तीन सेमीफाइनल मैच खेले हैं। सचिन ने 1996, 2003 और 2011 में भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मैच खेले हैं, वहीं रोहित शर्मा ने 2015, 2019 और 2023 में तीन सेमीफाइनल मुकाबले खेले।

virat kohli world record

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान कुल छह वर्ल्ड कप खेले, लेकिन इसमें से तीन बार भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाया। विराट कोहली ने पहली बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 50+ रन बनाए हैं। विराट कोहली ने इससे पहले वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में कभी 50+ का स्कोर नहीं बनाया था। वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में इससे पहले विराट का बेस्ट स्कोर 35 रनों का था, जो उन्होंने वर्ल्ड कप 2011 में फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

 

रोहित ने बनाया वर्ल्ड कप में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेल छूटे पीछे

 

ICC आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित 29 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए, वहीं शुभमन गिल 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने इसके बाद पारी को संभाला। विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में 650 से ज्यादा रन बना चुके हैं। यह विराट कोहली का आखिरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है और वह कुछ इसी अंदाज में इस वर्ल्ड कप में खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

6 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago