Categories: India

Virat Kohli News : विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर की ऐसी पोस्ट, फैंस को लगा झटका

Published by

Virat Kohli News : विराट कोहली हर सीजन आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं और खूब रन बनाते हैं। लेकिन फिर भी आरसीबी ट्रॉफी नहीं जीत पाती है। अब एलिमिनेटर में हारने के बाद कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बड़ी बात कही है।

RCB आरसीबी के एलिमिनेटर में हारने के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि हमेशा की तरह प्यार और सपोर्ट का अहसास करने का लिए आरसीबी के सभी फैंस को थैंक्यू। कोहली साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं।

IPL आईपीएल के सभी सीजन उन्होंने आरसीबी की टीम की तरफ से खेले हैं। लेकिन आरसीबी की टीम एक बार भी ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रही है। टीम ने तीन बार आईपीएल के फाइनल में जगह जरूर बनाई, लेकिन हर बार हार झेलनी पड़ा।

विराट कोहली IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में 8000 रन बनाने पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले कोई भी प्लेयर ये करिश्मा नहीं कर पाया था। उन्होंने आईपीएल के 252 मैचों में 8004 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 8 शतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 55 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने आरसीबी की कप्तानी भी की है।

एलिमिनेट मैच में मिली हार

एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने सधी हुई शुरुआत की। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। कोहली ने 33 रन और डुप्लेसिस ने 17 रन बनाए।

https://www.instagram.com/p/C7WXPJINqc0/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

मिडिल ओवर्स में रजत पाटीदार ने जरूर 34 रनों का योगदान दिया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने दमदार बल्लेबाजी की। जायसवाल ने 45 रन और रियान पराग ने 36 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही राजस्थान की टीम चार विकेट से मैच जीतने में सफल रही।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

22 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

24 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

1 day ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 day ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

2 days ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago