Virat Kohli : विराट कोहली के लिए गौतम गंभीर ने कहा कुछ ऐसा, फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका

Published by

 Gautam Gambhir On Virat Kohli : नई दिल्ली, एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह विराट कोहली और अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कह रहे हैं, जिसे सुनकर फैंस को 440 वोल्ट का झटका लगा है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर और विराट कोहली को मैदान पर एक नहीं बल्कि 2 बार भिड़ते देखा गया है.

 

पिछले IPL आईपीएल सीजन में भी विराट और गंभीर के बीच जुबानी जंग हुई थी, जिसके लिए बीसीसीआई ने दोनों को सजा भी दी थी. दोनों के बीच 36 का आंकड़ा देखने को मिलता है. अब उन्होंने एक बयान में विराट को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

क्या बोले गौतम गंभीर Gautam Gambhir?

सोशल मीडिया पर इस वक्त गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह विराट कोहली और अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कह रहे हैं, जिसे सुनकर फैंस को 440 वोल्ट का झटका लगा है. असल में, वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गंभीर से पूछा जाता है, “विराट ने वनडे में अपनी जो 50वीं सेंचुरी लगाई थी, वो किस बॉलर के खिलाफ पूरी की थी?” इसके जवाब में गंभीर कहते हैं, “लॉकी फर्ग्यूसन.” साथ ही गंभीर बोलते हैं, “ये आप बार-बार दिखाना कि मुझे सब याद रहता है. लड़ाई मेरी सिर्फ मैदान पर है.” ये आखिर में जो उन्होंने कहा, लड़ाई मेरी सिर्फ मैदान पर है… इसने फैंस को हैरान कर दिया.

Virat Kohli : फैमिली इमरजेंसी के चलते भारत लौटे विराट कोहली, क्या अब टेस्ट सीरीज में खेलेंगे

कब-कब मैदान पर भिड़े हैं गंभीर-विराट

IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बहस हुई थी. ये बहस इतनी बढ़ गई थी कि साथी खिलाड़ियों को बीच में आकर दोनों को अलग करना पड़ा था.

 

इसके 10 बाद IPL 2023 में एक बार फिर विराट और गंभीर के बीच मैदान पर गर्मागर्मी देखने को मिली थी. जहां, देखा गया था कि विराट और लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच मैच के बीच कुछ बहस हुई थी. मगर, मैच खत्म होने के बाद LSG के मेंटॉर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)विराट से भिड़ गए थे. इस पूरे मामले को बीसीसीआई ने सीरियस लिया था और मैच 100% फीस का जुर्माना लगाया था.

https://x.com/KKRiderx/status/1738271920448287324?s=20

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

6 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago