Amroha News : हसनपुर-संभल मार्ग पर जानलेवा स्टंट करने का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही है तलाश

Published by

Amroha News : अमरोहा । सोशल मीडिया का नशा आज के युवाओं के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। फेमस होने के लिये जान जोखिम में डालकर रील बना रहे है। कहीं रेलवे लाइन, नहरों या हाईवों पर खतरनाक स्टंट कर रहे है। जब से सोशल मीडिया पर रील का चस्का आज के युवाओं को लगा है जब से नये-नये तरीकों से रील बना रहे है। ऐसी ही एक मामला अमरोहा जनपद में देखने को मिला है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

 

अमरोहा जिले में स्टंटबाजी के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब हसनपुर-संभल मार्ग पर एक युवक का चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रील बनाने के चक्कर में युवक अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट बाजी की।

 

शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हसनपुर-संभल मार्ग पर गांव कालखेड़ा के नजदीक का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्टेट हाईवे पर अलग-अलग छह बाइक एक साथ चल रही है।

पांच बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए हैं। एक युवक बिना हेलमेट लगाए बीच में बाइक चला रहा है। वह चलती बाइक पर अगला पहिया उठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। खतरनाक स्टंट कर वह यातायात नियमों की भी धज्जियां उड़ा रहा है।

 

पुलिस कार्रवाई के बाद भी युवाओं में खतरनाक स्टंट करने का क्रेज नहीं थम रहा है। युवक रील बनाकर फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में अपनी जान दांव पर लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

 

पुलिस क्षेत्र अधिकारी दीप कुमार पंत का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

This post was last modified on 28/01/2024 09:33

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

6 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

8 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

17 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

18 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago