sarkari yojana 2025

UP सरकार 1.75 करोड़ महिलाओं को देने जा रही है दिवाली गिफ्ट, जानें

Published by

UP की योगी सरकार ने भी प्रदेश वासियों को दिवाली गिफ्ट देने का खास प्लान बनाया है। इसे लेकर सीएम योगी की ओर से निर्देश मिलने के बाद अफसरों की ओर से इसकी कवायत भी तेज कर दी गई है। आपको बता दें कि योगी सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वालीं प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाओं को अगले माह यानी नवंबर में दीपावली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की योजना बनाई जा रही है।

 

UP 1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को सीधे पहुंचेगा लाभ

प्रदेश सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस दिवाली से ठीक पहले उज्ज्वला योजना के तहत एक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की योजना का लाभ लेने वाली प्रदेश की 1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को योगी सरकार सीधा लाभ पहुंचाने का प्लान बना रही है। इसके साथ ही सिर्फ दिवाली ही नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार की ओर से इसी तरह एक फ्री सिलेंडर होली के मौके पर भी दिया जाएगा।

UP सरकार ने किया था ऐलान

प्रदेश की महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान भाजपा ने पिछले विधान सभा चुनाव के अवसर पर जारी अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में कर दिया था। इसे लेकर खाद्य एवं रसद विभाग के इस प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। सीएम सोगी के निर्देश के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इस योजना से जुड़े प्रस्ताव पर विभागीय अफसरों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

बजट में  3301.74 करोड़ रुपये का किया गया था प्रविधान

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली के मौके पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के लिए बजट में 3301.74 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया था। हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार ऐसा नहीं कर सकी। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष के बजट में भी इसके लिए 3047 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में इंडियन आयल कारपोरेशन के पास उज्ज्वला योजना के लिए 84,54,560, भारत पेट्रोलियम के पास 51,69,773 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास 38,80,054 रसोई गैस कनेक्शन हैं।

 

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

6 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago