UP News : परिजनों को नींद की गोली खिलाने के बाद प्रेमी से मिलती थी भाभी, ननद ने देखा ओर कर दिया ये कांड

Published by

UP News: बागपत: सिसाना गांव में जिस युवती की अधजली हालत में लाश मिली थी वह मनीषा की थी। मनीषा को उसकी भाभी और उसके प्रेमी ने मिलकर मारा था। भाभी और उसके प्रेमी की मोहब्बत में मनीषा रोड़ा बन गई थी। इसलिए दोनों मिलकर मनीष को रास्ते से हटा दिया।

मृतका मनीषा नोएडा के सैदपुर गांव की रहने वाली मनीषा थी। प्रेमी युवक सिसाना गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। भाभी और उसके प्रेमी ने नोएडा में हत्या करने के बाद शव को सिसाना गांव में लाकर आग लगा दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी भाभी समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। वारदात में प्रयोग कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस टीमें प्रेमी युवक को गिरफ्तार करने के प्रयासों में लगी है।

सिसाना गांव जंगल में ग्रामीणों को श्मशान घाट के पास गत दो नवंबर की सुबह सूटकेस में बंद शव में आग लगती दिखाई दी थी। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाने पर पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को पुलिस ने एक महिला समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मृतका नोएडा के सैदपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय मनीषा थी।

पूछताछ में पता चला है कि मनीषा की हत्या उसकी भाभी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की है। मनीषा उन दोनों के प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रही थी। प्रेमी युवक सिसाना गांव का रहने वाला है और काफी समय से गुरुग्राम में रह रहा है। फिलहाल मृतका की भाभी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रेमी युवक की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिसाना गांव के युवक का मृतका की भाभी के साथ शादी से पहले ही प्रेम संबंध बन गया था। मृतका की भाभी हरियाणा के अटेरना गांव की रहने वाली है। अटेरना गांव में प्रेमी युवक की रिश्तेदारी है। उसका वहां आना-जाना लगा रहता था। शादी के बाद भी मृतका की भाभी और युवक के बीच प्रेम संबंध बने रहे। बताया जा रहा है कि जब भी मृतका का भाई घर से बाहर रहता था, तो भाभी खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर मनीषा को सुला देती थी। इसके बाद वे दोनों मिलते थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक नवंबर की रात में मृतका की भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर मनीषा को नींद की गोली खिलाई। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या की। फिर शव को ट्राली बैग में रखा। इसके बाद ट्राली बैग को कार में रखकर प्रेमी युवक सिसाना गांव में पहुंचा और शव को आग लगा दी। युवक गांव के सभी रास्तों से अवगत था, इसलिए वह चोर रास्ते से कार को लेकर श्मशान घाट के पास पहुंचा था।

 

सिसाना गांव जंगल में शव मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने राष्ट्र वंदना चौक से लेकर गौरीपुर गांव तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला था। एक स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई थी। इन्हीं कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर एक कार को ट्रेस किया गया, तो वह हरियाणा के एक युवक की निकली। कार मालिक की सिसाना गांव में रिश्तेदारी थी। इसके बाद पुलिस टीमें घटना के खुलासे के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ती चली गई।

 

बागपत कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मृतका मनीषा एक नवंबर की शाम रहस्मय ढंग से गायब हो गई थी। जिसके बाद मृतका के भाई ने नोएडा के सेक्टर 39 थाने में मनीषा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नोएडा पुलिस भी मनीषा की बरामदगी के प्रयासों में लगी थी। बताया जा रहा है कि सिसाना गांव में शव मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने बागपत पुलिस से संपर्क भी साधा था। जिसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने मृतका की शिनाख्त में अहम रोल निभाया।

 

बागपत कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मनीषा को जैसे ही भाभी के प्रसंग का पता चला था, तो उसने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। इसके बाद उसने भाभी से प्रेमी युवक से संबंध खत्म करने का दवाब बनाया था। जिसके बाद भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर मनीषा की पिटाई की थी। जिसके बाद मनीषा ने सेक्टर 39 थाने पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसका चालान कर दिया था।

 

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

6 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago