अमरोहा। डिडौली क्षेत्र में तेंदुए की दहशत के बीच गुरुवार को गांव गंदासपुर में एक खेत में दो शावक मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को कब्जे में लिया। वन अफसरों ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। वहीं, महिलाओं और बच्चों को अकेले जंगल जाने पर रोक लगा दी है।
गांव निवासी किसान अबरार अली का खेत घर से कुछ ही दूरी पर है। खेत में फिलहाल गन्ने की फसल खड़ी है। गुरुवार सुबह अबरार का बेटा आसिम परिजनों के साथ गन्ना छीलने खेत पर गया था। इसी दौरान काम करते वक्त मेढ़ के पास आहट होने पर उसने झाड़ियों को हटाकर देखा तो वहां दो शावक मिले। आसपास तेंदुए की मौजूदगी की आशंका के बीच उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना पर पीआरवी टीम के साथ ही वन दरोगा नेमपाल सिंह व राजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। शावक को कब्जे में लिया। फिलहाल, दोनों शावकों को अमरोहा में जटीवन स्थित डीएफओ कार्यालय पर सुरक्षित रखा है। डीएफओ एसपी सिंह के मुताबिक खेत से शावक मिलने के बाद ग्रामीणों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है।
कहा कि मादा तेंदुआ भी कहीं आसपास ही मौजूद हो सकती है, जो बच्चों को तलाशती हुई उस स्थान पर भी आएगी। शावक के नहीं मिलने पर वह हमला भी कर सकती है। फिलहाल, खेत में शावक मिलने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। महिलाओं व बच्चों के शाम के बाद घर से निकलने तक पर रोक लगा दी है। परेशान ग्रामीण रात में गांव में पहरा देने की योजना बना रहे हैं।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More