Sports News

इस खिलाड़ी ने अपना शतक भगवान राम को किया समर्पित, देखे Video

Published by

नई दिल्ली। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इस दौरान पूरा देश भगवान राम की भक्ति में डूबा हुआ है। भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

 

उससे पहले इंडिया A और इंग्लैंड लायंस के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने शानदार शतक लगाया है। शतक लगाने के बाद केएस भरत ने कुछ ऐसे अंदाज में जश्न मनाया कि वो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

भगवान राम को समर्पित किया शतक

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केएस भरत ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। शतक लगाने के बाद केएस भरत ने बीच मैदान में ऐसे जश्न मनाया कि वो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। दरअसल शतक लगाने के बाद केएस भरत ने ‘धनुष और तीर’ वाला इशारा किया। उनको देखकर ऐसा लगा जैसे वो धनुष बाण चला रहे हो।

केएस भरत ने अपने शतक को भगवान राम को समर्पित किया है। दरअसल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इस दौरान पूरा देश भगवान राम की भक्ति में डूबा हुआ है। केएस भरत ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में केएस भरत ने लिखा कि याद रखने लायक, जय श्री राम।

 

इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में मिली जगह

25 जनवरी से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को टीम इंडिया में शामिल किया गया हैं। टेस्ट सीरीज से पहले केएस भरत काफी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उनकी शानदार फॉर्म को देखकर लग रहा है अब उनको कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में भी मौका दे सकते हैं।

 

केएस भरत ने अभी तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 129 रन दर्ज हैं। केएस भरत के अलावा टीम इंडिया में दो और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

17 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

2 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

11 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

23 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago