Sports News

नो बॉल को लेकर खिलाड़ियों में हुआ झगड़ा, एक खिलाड़ी की पीट-पीटकर कर दी हत्या

Published by

नोएडा :  नो बॉल को लेकर हुए विवाद में एक युवक की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान टिंकू, हिमांशु, अजय, आशु, रितिक और कपिल के रूप में हुई है। चिपियाना बुजुर्ग में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान नो बॉल को लेकर हुए विवाद में इलाके के ही निवासी सुमित की पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

 

उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी आरोपियों की सुमित के साथ घनिष्ठ मित्रता थी, लेकिन क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच, सुमित नाले में गिरकर फंस गया, जिसके बाद आरोपियों ने ऊपर से ईंट और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

 

आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

नोएडा के होशियापुर गांव में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि होशियापुर गांव के निवासी शौकीन ने बीती रात उनके बेटे शाहरुख पर जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शिकायत में गणेश नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया था।

 

मिश्रा ने कहा कि सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर 50 के पास छिपा हुआ है। उसे पकड़कर जब पुलिस वैन में बैठाया जा रहा था तभी उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गणेश के पैर में जा लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गणेश के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

7 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

9 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

18 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

19 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago