Sports News

IND Vs SA : इस लिये दूसरे टेस्ट मैच के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, जानें अब कब खेला जाएगा मुकाबला

Published by

IND Vs SA 2nd Test Match 2024 : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह तय किया गया था कि यह मैच भारतीय समयानुसार 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच साउथ अफ्रीका के केपटाउन में दोपहर के डेढ़ बजे से खेला जाएगा। ऐसे में फैंस ने भी इस समय के मुताबिक अपनी तैयारियां कर ली थी, ताकि मैच का एक भी ओवर देखना ना छूट जाए, लेकिन मैच शुरू होने से 2 दिन पहले इसके समय में बड़ा बदलाव कर दिया गया है, इससे क्रिकेट फैंस को भी अपनी प्लानिंग में बदलाव करनी होगी।

 

कब खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बदला लेने की सोच से उतरने वाली है। रोहित शर्मा की सेना ने इस मैच के लिए अपनी कमर कस ली है। इस कड़ी में दूसरे टेस्ट मैच के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब यह मैच डेढ़ बजे शुरू नहीं होगा। दूसरा टेस्ट मैच अब 3 जनवरी से दोपहर 2 बजे खेला जाएगा।

Cricket News : मैदान पर पसरा मातम, हार्ट अटैक से भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ा दम, फैंस को लगा झटका

भारतीय समयानुसार मैच अब आधे घंटे देरी से शुरू होने वाला है। इससे पहले भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए समय में कई बार बदलाव देखा जा चुका है। कभी बताया जा रहा था कि मैच डेढ़ बजे शुरू होगा, कभी बताया जा रहा था मैच 2 बजे शुरू होगा, कभी मैच का समय 4 बजे कर दिया गया था। अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी वही सिलसिला देखा जा रहा है।

वापसी को तैयार टीम इंडिया

 

भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि इस मैच को अपने नाम किया जा सके। टेस्ट सीरीज से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि हम इतनी मेहनत करते हैं, हमें कुछ तो चाहिए। इससे साफ है कि रोहित शर्मा और तमाम खिलाड़ी आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार को भुला नहीं पा रहे हैं।

टीम को उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर इस बोझ को हल्का करेंगे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने पहले ही टेस्ट में भारत को हराकर इस घाव को और गहरा कर दिया है, ऐसे में दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की वापसी करने की पूरी कोशिश होगी।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

18 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

20 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

1 day ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 day ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

2 days ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago