Teacher’s Day: शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैः विरेंद्र कुमार गुप्ता

Published by

अमरोहा। रोहित कुमार

जनपद के एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कॉलेज के प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार गुप्ता ने कॉलेज के 100 शिक्षक, शिक्षिकाओं, लिपिको कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा है कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गुरु के बिना ज्ञान नही प्राप्त किया जा सकता। चाहे जो कोई भी ग्रंथ रहा हो उसकी शुरुआत गुरु वंदना से ही हुई है । तुलसीदास जी ने भी बंदउ गुरु पद पदुम परागा नाम से अपनी चौपाई प्रारंभ कर रामचरितमानस की रचना किया है।शिक्षा के द्वारा ही हम देश को आगे ले जा सकते हैं। तमिलनाडु के एक छोटे से सर्व पल्ली गांव में जन्मे 20 वर्ष की आयु में प्रोफ़ेसर बने और लंबे समय तक शिक्षक रहते हुए भारतवर्ष के अंदर शिक्षक के रूप में सेवा देकर देश के अंदर बहुत बड़े परिवर्तन किए हैं। उनके बताए रास्ते पर आज हम सब चल रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन करना है। और अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। बच्चे भगवान का रूप है। वह जो भी बोलते हैं। वह निश्चल होते हैं। किसी तरह का भेदभाव दुराग्रह तनाव नहीं होता है। उन सब को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी एक शिक्षक की होती है । आप लोग हंसी-खुशी के साथ शिक्षा की नीति के तहत जो नए नए परिवर्तन हुये हैं। ईमानदारी के साथ संकल्प लेकर बच्चों को प्रेरणा दे शिक्षा दे। बच्चों को आप जहां भी जिस विद्यालय में हैं। वहां पूरे मनोयोग के साथ जो भी विषय आपको दिया गया। समय लगाकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें ताकि बच्चे अपना सर्वागीण विकास पर अपना भविष्य उज्जवल कर सके। और जनपद प्रदेश देश का नाम रोशन कर सके ।

इसलिए सभी को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। प्रधानाचार्य आभा रस्तोगी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अक्षा, राफिया, हिमांशी, प्राची गोला और गौरव आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया और कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार ने किया।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 में इस गेंदबाज से रोहित, विराट सहित सब खिलाड़ी डरते है

JYNEWS, IPL 2025 : इस सीजन का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स… Read More

2 hours ago

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

1 day ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

1 day ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

2 days ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

2 days ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

2 days ago