Categories: Sports News

T20 World Cup Stats : टी 20 वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी कर सकता है बड़ा कारनामा, देखे इसके रिकॉर्ड

Published by

T20 World Cup Stats: भारतीय टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन एक बात आपको जानकर ताज्जुब होगा। वो ये है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का केवल एक ही बल्लेबाज शतक लगाने में कामयाब हुआ है।

 क्रिस गेल पहले बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल मिलाकर 11 शतक लग चुके हैं। वैसे तो जो भी टी20 टूर्नामेंट होता है, उसमें शतकों की बाढ़ सी आती है, लेकिन विश्व कप में ये काम ज्यादा बार नहीं हुआ है। साल 2007 में जब टी20 विश्व कप का आगाज हुआ था, उस साल केवल एक ही शतक पूरे टूर्नामेंट में लगा था। वो लगाया था वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल ने।

 

सुरेश रैना ने  लगाया था शतक

भारत के लिए टी20 विश्व कप में सेंचुरी लगाने वाले अकेले बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। उन्होंने साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। उस साल हालांकि कुल मिलाकर दो शतक लगे थे। सुरेश रैना के अलावा श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने भी शतक ठोका था। लेकिन जब से लेकर अब तक यानी 2022 के टी20 वर्ल्ड कप तक सुरेश रैना के अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया है।

 

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे रैना

साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और मुरली विजय बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। लेकिन मुरली विजय पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए और तीसरे नंबर पर सुरेश रैना को आना पड़ा।

 

इस मैच में सुरेश रैना ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा किया। उन्होंने केवल 60 बॉल पर 101 रन बना दिए थे। इस दौरान 9 चौके और 5 छक्के उनके बल्ले से आए। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी ऐसा कर पाएगा।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

4 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

5 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

15 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

19 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago