Sports News

T20 वर्ल्ड कप से पहले इस युवा खिलाड़ी की हुई मौत, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

Published by

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप से पहले एक युवा खिलाड़ी की मौत से फैंस को झटका लगा है। क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 20 साल की उम्र में एक युवा खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

 

ये खिलाड़ी अपनी मौत से एक दिन पहले तक क्रिकेट के मैदान पर अपनी चमक बिखेर रखा था। इस खिलाड़ी की मौत से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। इस खिलाड़ी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें इस खिलाड़ी ने अपनी मौत से एक दिन पहले खेलते हुए 3 विकेट लिए थे।

इस युवा खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

इंग्लैंड क्रिकेट के युवा खिलाड़ी जॉस बेकर की मौत हो गई है। 20 साल के जॉस बेकर एक दिन पहले जो क्रिकेटर मैदान पर विकेट चटका रहे थे, वो इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। जॉस बेकर वॉरसेस्टरशायर टीम के लिए खेलते थे। वह एक स्पिन गेंदबाज थे। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने साल 2021 में मात्र 17 साल की उम्र में अपना पहला कांट्रैक्ट साइन किया था।

 

वॉरसेस्टरशायर के चीफ ने जताया दुख

वॉरसेस्टरशायर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जॉस बेकर की मौत की खबर दी। वॉरसेस्टरशायर के चीफ एग्जीक्यूटिव एश्ले जाइल्स ने कहा कि उसकी मौत से हम सब टूट गए हैं। एश्ले जाइल्स ने कहा कि हमारे लिए वह एक खिलाड़ी से कहीं ज्यादा था। हमारी क्रिकेट परिवार का वह अहम सदस्य था। हम उसे बहुत ज्यादा मिस करेंगे। जाइल्स ने आगे कहा कि हमारी पूरी सहानुभूति जॉस के परिवार और उसके दोस्तों के साथ हैं।

 

जॉस बेकर का करियर

जॉस बेकर ने अपने छोटे से करियर में 22 फर्स्ट क्लास मैच और 25 व्हाइट बॉल मैच खेले थे। वह इंग्लैंड के लिए अंडर-19 टीम का भी हिस्सा थे। जॉस बेकर ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 43 विकेट लिए थे और 411 रन भी बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 24 विकेट हासिल किए थे। 8 टी20 मैच में वह 3 विकेट चटकाने में भी कामयाब रहे थे।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

1 hour ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

10 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

12 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

22 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago