Sports News

T20 Indian Team : टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी बैसाखी के सहारे चलने पर हुआ मजबूर, देखें वीडियो

Published by

T20 Indian Team: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे। सूर्यकुमार यादव के टखने में चोट लगी थी। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दिए हैं। सूर्या ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि गंभीरता से कहें तो, चोट कभी भी मजेदार नहीं होती।

 

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। इस दौरे की शुरुआत 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ हुई थी, जो 1-1 की बराबरी पर रही थी। इसके बाद 2 वनडे मैच खेले गए थे। इस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे बीच टीम इंडिया के एक खिलाड़ी की चोट ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। ये खिलाड़ी बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दिया है।

बैसाखी के सहारे चलते दिखा ये खिलाड़ी

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे। सूर्यकुमार यादव के टखने में चोट लगी थी। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दिए हैं। सूर्या ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि गंभीरता से कहें तो, चोट कभी भी मजेदार नहीं होती। लेकिन मैं इसे अपने तरीके से संभालूंगा और आपसे जल्द ही वापसी का वादा करता हूं। तब तक के लिए उम्मीद है आप लोग छुट्टियों के सीजन का मजा ले रहे हैं और हर दिन छोटी-छोटी खुशियां ढूंढ रहे हैं।

सूर्यकुमार की चोट कितनी गंभीर?

सूर्यकुमार यादव को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच के दौरान फील्डिंग करने के दौरान टखने में दिक्कत हुई थी। स्कैन से पता चला था कि सूर्यकुमार के टखने में कथित तौर पर ग्रेड- II चोट लगी है। इस चोट के चलते उन्हें सात सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहने पड़ सकता है।

अफगानिस्तान सीरीज से हो सकते हैं बाहर

टीम इंडिया को साल 2024 की शुरुआत में अगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। 11 जनवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव का खेलना मुश्किल माना जा रहा है। बता दें उन्हें हाल ही में साउथ अफ्रीका के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 में कप्तानी की थी और वह दोनों ही सीरीज जीतने में कामयाब रहे।

https://www.instagram.com/reel/C1MiaTpPFP3/?utm_source=ig_web_copy_link

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

2 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

4 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

14 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

17 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago