Sports News

Virat Kohli : विराट कोहली को कप्तान बनाने पर करना चाहिए विचार, हरभजन सिंह ने इस लिये दिया सुझाव

Published by

Virat Kohli : पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सुझाव दिया है कि आरसीबी को आगामी सीजन के लिए विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाने पर विचार करना चाहिए। भज्जी का मानना है कि आरसीबी को इस बारे में एक बार विचार जरूर करना चाहिए। भज्जी ने कहा कि कोहली के पास टीम को आगे ले जाने का इरादा है। उनमें प्रतिबद्धता और आक्रामकता का सही मिश्रण दिखाई देता है।

 

भारतीय खिलाड़ी को कप्तान बनाने पर करना चाहिए विचार

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- अगर वे इस बार क्वालीफाई नहीं करते, तो उन्हें किसी भारतीय खिलाड़ी को टीम की कमान देने पर विचार करना चाहिए। भज्जी ने कहा- क्यों न विराट कोहली को कप्तान के रूप में वापस लाया जाए।

 

भज्जी ने धोनी का उदाहरण देते हुए कहा- चेन्नई में उनका बहुत प्रभाव है। इसी तरह विराट कोहली भी एक बड़े लीडर हैं। वह जानते हैं कि वे किस तरह का क्रिकेट खेलते हैं और किस तरह का क्रिकेट खेलने की जरूरत है। विराट कोहली अच्छे इंटेंट के साथ खेल रहे हैं। मैं विराट कोहली को आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हुए देखना चाहता हूं।

बंद दरवाजे के पीछे होनी चाहिए बात

भज्जी ने इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक और कप्तान केएल राहुल के वायरल वीडियो पर भी अपनी राय रखी। भज्जी ने कहा कि किसी भी टीम की सफलता के लिए अच्छा और सकारात्मक माहौल बनाया जाना जरूरी है।

टीम मालिकों की आलोचना इस संतुलन को बिगाड़ सकती है। भज्जी ने कहा कि मैनेजमेंट और कप्तान के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ये बातचीत दरवाजे के पीछे भी हो सकती है। यह टीम के माहौल के लिए अच्छी नहीं है।” भज्जी ने केकेआर के मालिक शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए कहा कि वे टीम का माहौल बेहतर रखते हैं और टीम के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते।


सीएसके के खिलाफ होगा अगला मुकाबला

आरसीबी का अगला मुकाबला सीएसके के खिलाफ 18 मई को होगा। आरसीबी की उम्मीदों के लिए ये बड़ा मुकाबला है। टीम अभी 13 में से 6 मुकाबलों में जीत के बाद पांचवें स्थान पर है। आरसीबी के पास 12 पॉइंट़्स हैं।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

16 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

2 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

11 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

23 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago