संभल में पिता ने 2 साल की बेटी को पटक-पटक कर मार डाला, कुछ दिन पहले किया था प्रेम विवाह

Published by

संभल। एक पिता ने अपनी बेटी को पटक पटक कर मार दिया वारदात के पीछे अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है मामले की जांच कर रही है।

हयात नगर थाना क्षेत्र के नवादा सरायतरीन में गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत सौतेले पिता ने अपनी दो साल की मासूम बेटी की पटक पटक कर हत्या कर दी। जहां पत्नी द्वारा बचाने पर आरोपित ने उसे भी पीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने बचाते हुए पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी व सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हयात नगर थाना क्षेत्र के मुहल्ला नवादा सरायतरीन निवासी अशरफ उर्फ मुन्ना रिक्शा चालक है और परिवार वालों के अनुसार शराब का आदी है।

आरोपी ने किया था प्रेम विवाह

करीब चार माह पहले उसने पड़ोस में रहने वाली शाइस्ता बेगम से प्रेम विवाह किया था। बताते हैं शाइस्ता बेगम की शादी थाना क्षेत्र के ही मुहल्ला चकली निवासी चांद रजा के साथ हुई थी, जिससे उसके पास दो बेटियां मंतशा (तीन वर्ष) व जन्नत (दो वर्ष) हुई थी।

इसी बीच शाइस्ता और अशरफ के बीच प्रेम संबंध हो गया और चार माह पहले दोनों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था। इसके बाद सबकी सहमति से दोनों का निकाह करा दिया गया। ऐसे में शाइस्ता अपनी दोनों बच्चियों के साथ मुहल्ला नवादा में अशरफ के साथ रहने लगी।

 

पटक-पटक कर हत्या

बच्चियों की चीख सुनकर शाइस्ता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और जैसी तैसे कमरे के अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक नशे में धुत्त अशरफ ने जन्नत की पटक पटककर हत्या कर दी थी। वहीं पास में मंतशा घायल अवस्था में पड़ी थी। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल अवस्था में बच्ची व विवाहिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत भी मौके पर पहुंच गए। चिकित्सक ने गंभीर अवस्था में मंतशा को हायर सेंटर रेफर किया। जबकि शाइस्ता बेगम का भी इलाज कराया गया। उन्हें भी बेटी के साथ एंबुलेंस से मुरादाबाद भेजा या। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हत्या आरोपित पिता को हिरासत में कर लिया है।

This post was last modified on 10/11/2023 07:17

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

56 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

3 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

24 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago