sambhal News :
sambhal News : संभल। एक प्रेमी के घर आधी रात प्रेमिका पहुंच गई जबतक परिजन कुछ समझ पाते उसे उसे बंधक बना लिया। युवक और उसके परिजन युवती को घर में बंदकर ताला लगाकर फरार हो गए। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने छत के रास्ते घर में दाखिल होकर युवती को बाहर निकाला। युवती के पिता ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं निकाह के लिए पंचायत भी शुरू हो गई है।
मामला रजपुरा थाना क्षेत्र एक गांव का है । जानकारी के अनुसार एक युवक और युवती के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार को देर रात युवती युवक के घर पहुंच गई। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को हो गई। युवक के परिजनों ने युवती को घर में बंद कर दिया। युवक और उसके परिजनों ने बाहर से ताला लगाया और भाग गए। इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पड़ोसी की छत पर चढ़कर युवक के घर में दाखिल हुई और युवती को बाहर निकाला। पुलिस ने थाने लाकर युवती से पूछताछ की। युवती के पिता ने दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामला पुलिस तक पहुंचने पर पंचायत शुरू हो गई। जिसमें युवक और युवती का निकाह कराने को लेकर बात होती रही। बताया गया कि पंचायत ने निकाह के लिए बुधवार का दिन तय किया।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More