Sports News

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स IPL के इतिहास में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम, जाने रिकॉर्ड

Published by

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत हासिल की। वहीं, इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राजस्थान रॉयल्स ने एक ऐसा कारनामा किया जो इससे पहले आईपीएल में कोई भी नहीं कर सका था।

राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और इन सभी मैचों में उस जीत मिली है।

 

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर की थी। इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस को हराया। वहीं, अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात देकर जीत का चौका पूरा किया।

 

IPL में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

आईपीएल के इतिहास में ये छठा मौका है जब किसी टीम ने सीजन के शुरुआती 4 मैचों में लगातार जीत हासिल की है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने साल 2015 में भी सीजन के शुरुआती 4 मैचों में से 4 में जीत अपने नाम की थी। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के इतिहास में 2 बार सीजन की शुरुआत 4 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी है। राजस्थान के अलावा कोई भी टीम ये कारनामा 2 बार नहीं कर सकी है।

राजस्थान ने एकतरफा अंदाज में जीता मैच

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 183 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए। लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के शतक की बदौलत इस टारगेट को 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

6 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

8 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

17 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

18 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago