Sports News

IPL 2024 : स्टेडियम में रोहित के लगे नारे, हार्दिक का रिएक्शन देखकर फैंस हुए हैरान

Published by

IPL 2024 MI vs CSK: आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है।जैसे ही इस मैच के लिए दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए। वैसे ही स्टेडियम में बैठे दर्शक रोहित-रोहित चिल्लाने लगे। जिसका वीडियो सामने आया है।

 

वैसे ये पहली बार नहीं है जब हार्दिक के साथ ऐसा हुआ हो। इससे पहले जितने मैचों के लिए हार्दिक टॉस के लिए मैदान पर आए हैं हर बार रोहित-रोहित के नारे लगते हुए दिखाई दिए हैं। जिसके बाद हार्दिक का थोड़ा निराशा वाला रिएक्शन देखने को मिला। ऐसा लग रहा है कि अभी तक रोहित के फैंस हार्दिक से नाराज दिख रहे हैं।

जबसे हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, तबसे मैदान से लेकर स्टेडियम तक हार्दिक को रोहित शर्मा के फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले ही हार्दिक की मुंबई में वापसी हो गई थी। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह पांड्या को टीम का कप्तान भी बना दिया गया था, जिससे रोहित के फैंस काफी नाराज हो गए थे। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस और हार्दिक को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था। वहीं हार्दिक को अभी तक सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

आईपीएल 2024 में मुंबई की रही खराब शुरुआत

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हार्दिक की कप्तानी पर काफी सवाल उठने लगे थे, लेकिन मुंबई जीत की पटरी पर लौट चुकी है। लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई ने दो मैचों में शानदार जीत हासिल की।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

8 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

9 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

20 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

23 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

3 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago