Sports News

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

Published by

Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने यूट्यूब पर ‘ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस ’ शो में कहा कि मैंने संन्यास के बार में अभी सोचा नहीं है। लेकिन पता नहीं जिंदगी कहां ले जाए। मैं इस समय अच्छा खेल रहा हूं और कुछ साल और खेलना चाहता हूं। मैं विश्व कप जीतना चाहता हूं।

 

50 ओवरों का विश्व कप ही असली विश्व कप है। हम इसे देखकर ही बड़े हुए हैं। लॉडर्स पर 2025 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल होना है। उम्मीद है कि हम उसमें खेलेंगे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह कुछ साल और खेलना चाहते हैं और उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने की दिली ख्वाहिश जाहिर की है।

वनडे वर्ल्ड कप ना जीतने का है मलाल

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को मिली हार को छह महीने बीत चुके हैं लेकिन रोहित को अभी तक वह हार कचोटती है । उन्होंने कहा कि विश्व कप भारत में हो रहा था। हमने फाइनल तक अच्छा खेला।

rohit-sharma

सेमीफाइनल जीतने के बाद लगा कि एक कदम की दूरी पर ही है। मैने सोचा कि ऐसी कौन सी एक बात है जिसकी वजह से हम फाइनल हार सकते हैं और मेरे दिमाग में कुछ नहीं आया। टूर्नामेंट में हमारे लिए एक खराब दिन आना था और वही दिन था।

IPL 2024 : हार्दिक पांड्या ने भाई पर किया मुकदमा, जानें क्या है मामला

साल 2008 से ही खेल रहे हैं IPL

रोहित शर्मा साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्होंने कहा कि आईपीएल पिछले एक दशक में इतना बड़ा हो गया है कि हर टीम काफी प्रतिस्पर्धी है।

अब कोई कमजोर टीम नहीं है। यहां कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। लेकिन शुरुआत में ऐसा नहीं था। अब इतनी तकनीक शामिल है कि लोगों को पता है कि कौन सी कमी पूरी करनी है।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 hour ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

12 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

15 hours ago

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर का हुआ निधन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की उम्र… Read More

2 days ago

IPL 2025 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार ऑलराउंडर पर लटकी तलवार!

JYNEWS-IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है,… Read More

4 days ago

World Cup 2027 : ये 3 युवा सितारे जो बना सकते हैं भारत को चैंपियन

JYNEWS : World Cup 2027 : क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक… Read More

4 days ago