Sports News

Rohit Sharma Captain: BCCI ने रोहित शर्मा को दी बड़ी जिम्मेदारी, फैंस हुए गदगद

Published by

Rohit Sharma Captain: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने आज एक वीडियो जारी करके रोहित शर्मा की कप्तानी पर बड़ा अपडेट दिया है। जय शाह ने विश्व कप फाइनल की जीत को द्रविड़, रोहित, कोहली और जडेजा को समर्पित किया। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि रोहित डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी करेंगे। जय शाह ने कहा कि टी20 विश्व कप की जीत को वे कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को डेडिकेट करना चाहते हैं।

 

एक साल में हारे थे 2 ICC फाइनल

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले एक साल के अंदर दो आईसीसी फाइनल हारे थे। जिसमें पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और फिर वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल भारतीय टीम हार गई थी, लेकिन इस बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा, खुद रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था।

 

इन खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ

टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। एक समय मैच में लग रहा था कि साउथ अफ्रीका इस मैच को हार जाएगी, लेकिन आखिर के 5 ओवरों में जिस तरह से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की उससे मैच ही पलट गया था।

 

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव जो डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ा था, वहां से टीम इंडिया की जीत पक्की हो गई थी। इसको लेकर बोलते हुए जय शाह ने कहा कि भारत की जीत में आखिरी के 5 ओवरों का बड़ा योगदान रहा है, जिसके लिए मैं सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या का धन्यवाद करना चाहता हूं।

https://x.com/CricCrazyJohns/status/1809856435544813587

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

32 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

3 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

11 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

23 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago