अमरोहा। संवाददाता
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालय भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। शहीदों को सलामी दी गई। राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट में डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने तिरंगा फहराया। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बुधवार को 73 वां गणतंत्र दिवस जिले भर में धूमधाम और हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम आयोजित हुए । प्रशासनिक अफसर और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। ज़िला मुख्यालय पर डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। देश की आजादी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर एसपी पूनम ,एडीएम भगवान शरण, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला सहित प्रशासनिक अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के चलते कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। विकास भवन में सीडीएस चंद्रशेखर शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। जिले भर के शिक्षण संस्थानों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आन बान शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
This post was last modified on 26/01/2022 07:49
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More