रामपुर उपचुनाव: सपा को लगा झटका, भाजपा ने इतने वोटों से रचा इतिहास

Published by

रामपुर। नेटवर्क

यूपी के दो लोकसभा सीटों पर हुए मतदाना होने के बाद आज परिणाम आये तो सपा को झटका और भाजपा BJP  फिर से इतिहास रचाने में कामयाब रही।

एक तरफ उसने spसमाजवादी पार्टी के गढ़ रहे आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जीता लिया है तो वहीं दूसरी तरफ आजम के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में भी ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

रामपुर rampur लोकसभा सीट पर यह चौथा मौका है, जब भाजपा ने जीत हासिल की है। आजम खान के समर्थक सपा प्रत्याशी मोहम्मद आसिम रजा को 3 लाख 25 हजार के करीब वोट ही मिले, जबकि भाजपा कैंडिडेट घनश्याम लोधी को 3 लाख 67 हजार वोट मिले हैं और उन्होंने करीब 42 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली।

इस फैक्टर्स के चलते भाजपा को मिला वोट

रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के पीछे बसपा के वोटों का ट्रांसफर होना भी माना जा रहा है। 2019 में सपा और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था और यह सीट सपा के खाते में गई थी। लेकिन इससे पहले 2014 की बात करें तो भाजपा के दिवंगत नेता डॉ. नेपाल सिंह को जीत मिली थी। तब कहा गया था कि बसपा और कांग्रेस ने भी मुस्लिम उम्मीदवार उतार दिए थे और इसी के चलते सपा हार गई। इस बार बसपा और कांग्रेस ने उम्मीदवार ही नहीं उतारा था।

इन तीन वजहों से मिली जीत

जानकारों की माने तो सपा और भाजपा के बीच सीधे मुकाबले में भगवा दल की जीत के पीछे तीन वजहें हैं। एक तो भाजपा ने ओबीसी उम्मीदवार उतारा था, दूसरा बसपा के दलित वोटों का ट्रांसफर भाजपा के पक्ष में हुआ। तीसरा कांग्रेस नेता नवाब काजिम अली खान की ओर से भाजपा को समर्थन का ऐलान किया जाना।

यदि हम 2014 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो इसमें सच्चाई भी जान पड़ती है। 2014 में नेपाल सिंह को 3 लाख 58 हजार मत मिले थे, जबकि सपा के नसीर अहमद को 3 लाख 35 हजार के करीब वोट हासिल हुए थे। वहीं कांग्रेस के नवाब काजिम अली खान डेढ़ लाख से ज्यादा वोट ले गए थे और बसपा के अकबर हुसैन भी 81,000 वोट हासिल करने में सफल हुए थे।

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

22 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

1 day ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

1 day ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

1 day ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

2 days ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

2 days ago