Categories: India

सरकारी नौकरीः रेलवे ने ग्रुप ए भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इन पदों पर होगी भर्ती

Published by

नई दिल्ली। नेटवर्क


रेलवे की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये ये काम की खबर है।भारतीय रेलवे ने ग्रुप ए के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के लिए भर्ती की जाएगी।


रेल मंत्रालय ने रेलवे में विभागवाद को खत्म करने के लिए गुरुवार को नोटिस जारी कर जानकारी दी कि भारतीय रेलवे सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भर्ती के लिए ग्रुप ए के पदों पर भर्ती करेगा। रेलवे ने आठ सेवाओं वाले मौजूदा कैडर को खत्म करके एक नया कैडर भारतीय रेलवे प्रबंधन (आईआरएमएस) प्रणाली लागू की है। इस बदलाव की जानकारी गजट नोटिफिकेशन के जरिए दी गई है। इस कैडर में अब केवल दो विभाग काम करेंगे। रेलवे सुरक्षा बल और चिकित्सा सेवा विभाग।

गजट नोटिस के अनुसार, सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा- 2022 के माध्यम से 150 कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है, जिसमें से 06 रिक्तियां दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए आरक्षित की गई हैं। इससे पहले, कुल 861 रिक्तियों की घोषणा की गई थी, जिसे अब संशोधित कर दिया गया है।

रेल मंत्रालय के अनुसार, 50 फीसदी रिक्तियों को सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भरा जाना है, जबकि शेष पदों को अनुसूची में निर्दिष्ट चयन के माध्यम से पदोन्नति द्वारा भरा जाएगा।

आईआरएमएस परीक्षा ऑफलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। यानी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। आईआरएमएस प्रारंभिक परीक्षा में दो ऑब्जेक्टिव पेपर होंगे जबकि मुख्य परीक्षा में अस्थायी रूप से 2 डिस्क्रिप्टिव पेपर होंगे। ओएमआर शीट में 250 एमसीक्यू और उत्तर भरने होंगे। इसके साथ ही गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी होगा।

This post was last modified on 19/02/2022 07:08

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

IPL 2025 में इस गेंदबाज से रोहित, विराट सहित सब खिलाड़ी डरते है

JYNEWS, IPL 2025 : इस सीजन का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स… Read More

9 hours ago

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

1 day ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

1 day ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

2 days ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

2 days ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

2 days ago