संभल न्यूज, नकली करेंसी बनाने का आरोपी गिरोह का सरगना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by

संभल। पुलिस ने एक मामले में नकली करेंसी बनाने के आरोपी आगरा निवासी गिरोह के सरगना को गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से नकली नोट, नोट छापने का कागज और प्रिंटर आदि सामान बरामद किया है।

 

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर कोर्ट से रिमांड पर ले लिया। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस पकड़े गए आरोपी गिरोह से सरगना से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के बाद संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर नकली नोट व इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सकती है।

गुन्नौर थाना पुलिस ने गुरूवार को आगरा जिले के बमरौली निवासी नीरज बघेल के घर छापेमारी की। पुलिस ने वहां से नकली नोट बनाने वाले गिरोह के सरगना सिघावली निवासी योगेश उर्फ करूआ को जाली नोट बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आठ हजार रुपये नकली करेंसी, दो प्लेन पेपर पर 200 रुपये छपे दो नोट, एक प्रिंटर और नोट छापने वाले 15 सादा पेपर बरामद किए।

 

पुलिस आरोपी व मौके से बरामद नकली नोट और अन्य सामान को थाने ले आई। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि नकली नोट बनाने वाले गिरोह के सरगना योगेश उर्फ कलुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

इस गिरोह में शामिल सुखवीर, नीरज, राजेन्द्र, योगेन्द्र, सचिन, मनोज और नरेंद्र को 9 दिसंबर को गुन्नौर से गिरफ्तार किया था। उस समय आरोपी गुन्नौर क्षेत्र में नकली नोट खपाने के लिए पहुंचे थे। गिरोह का सरगना योगेश उर्फ कलुआ भागने में सफल रहा था। दस दिसंबर को गिरोह का एक और सदस्य सोनू भी पुलिस ने दबोच लिया था।

 

नकली नोट बनाकर गिरोह के सदस्यों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में सप्लाई कराता था। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की डिमांड पर ले लिया गया है। रिमांड पर लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

This post was last modified on 28/12/2023 20:59

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

30 minutes ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

3 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

11 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

13 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

23 hours ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago