अमरोहा। जनपद अमरोहा के हसनपुर नगर के अनुसूचित जाति समाज के व्यक्तियों की एक बैठक पूठ गंगा मेले को लेकर आयोजित हुई जिसमें जाटव सभा के कैंप लगाने व कमेटी का अध्यक्ष चुनने पर विचार किया गया ।
जाटव सभा के अध्यक्ष हेतु सर्वसम्मति से मौहल्ला कोट पश्चिमी निवासी जगबीर सिंह मौर्य को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात जगबीर सिंह मौर्य ने उपस्थित सभी व्यक्तियों का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि मैं पहले से भी बेहतर कार्य करूंगा और जाटव सभा का आयोजन बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न कराया जायेगा। नगर के व्यक्तियों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसका बखूबी सदुपयोग करूंगा। और सभी का आभारी रहूंगा।
इस अवसर पर बोलते हुए अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि आज जाटव सभा के लिए जगवीर सिंह मौर्य को अध्यक्ष चुना गया है। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। अध्यक्ष निर्वाचित होने से समाज के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य सिंह नेताजी अतर सिंह, राजेंद्र सिंह गुड्डू, सतपाल सिंह, सुरेश सिंह, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, विजय पाल सिंह, मयंक प्रताप, कपिल कुमार, योगेश कुमार संजय नील, नवलकिशोर राणा, नवाब सैफी, बिट्टू सिंह, उमेश मुखिया आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने की एवं संचालन रामवीर सिंह ने किया। उपस्थित लोगों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगबीर सिंह मौर्य को फूल मालाओं से लाद दिया।
JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More
Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More
JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More
JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More
IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More